PSL में शोएब मलिक की न्यू वाइफ की अदाओं को देख फैंस के उड़े होश, स्टेडियम में बिखेरा जलवा, देखें Video
Sana Javed and Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है, जब रविवार को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना PSL 2024 में अपने पति शोएब मलिक को चीयर करने के लिए मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थीं।
मलिक ने रविवार, 19 फरवरी को मोहम्मद रिज़वान की मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में कराची किंग्स के लिए खेला। जब मलिक कराची के लिए बल्लेबाजी करने आए, तो स्टेडियम के कैमरे सना जावेद की ओर घूम गए, जिनके चेहरे पर अपने जीवनसाथी को बल्लेबाजी करते हुए देख एक मनमोहक मुस्कान थी।

मैच के दौरान शोएब की पत्नी सना जावेद ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। हर किसी की निगाहे उन्हीं पर जाकर टिक गईं। स्टेडियम में पति को बल्लेबाजी करते देख उनके चेहरे की मुस्कान ने सना की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया था। अपने इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। मैच की बात करें तो कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तांस को 55 रन से हराया। जबकि शोएब मलिक 35 गेंदों में 53 रन बनाकर अपनी टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे।
सना का वीडियो क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलगाव की अफवाहें सामने आने के तुरंत बाद मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना को डेट कर रहे थे। इसके बाद, मलिक ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी शादी की तस्वीरों से दुनिया भर के फैंस को हैरान कर दिया।
वहीं दूसरी ओर सानिया मिर्जा का शोएब मलिक से तलाक हो चुका है। सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान ने दोनों के अलग होने की खबरों के बीच बताया था कि यह एक 'खुला' था, जो एक मुस्लिम महिला को अपने जीवनसाथी से एकतरफा तलाक का अधिकार देता है।












Click it and Unblock the Notifications