Net Worth: सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की बेटी में से कौन है ज्यादा अमीर! नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
Sana Ganguly And Sara Tendulkar: आज हम बात करेंगे क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों- सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की बेटियों के बारे में। हम जानेंगे कि इनमें से कौन ज्यादा अमीर है- सारा तेंदुलकर या साना गांगुली? तो चलिए, बिना समय गंवाए, इस दिलचस्प जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
सचिन तेंदुलकर, जिन्हें 'क्रिकेट का भगवान' माना जाता है, ने अपनी शानदार क्रिकेट कैरियर से अपार संपत्ति कमाई है। उनकी बेटी, सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उन्होंने मॉडलिंग में भी कदम रखा है। सारा की इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं और वह कई ब्रांड्स के साथ काम करती हैं।

सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ कितनी है?
सारा के पास यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री है। उन्होंने जाने-माने डिजाइनरों के साथ सहयोग किया है और दुनिया भर के प्रतिष्ठित फैशन कार्यक्रमों में भाग लिया है। इस करियर ने उन्हें विशेष रूप से सोशल मीडिया पर एक मजबूत सार्वजनिक प्रोफ़ाइल बनाने में मदद की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सना गांगुली
अब बात करते हैं सौरव गांगुली की बेटी साना गांगुली की। सौरव गांगुली, जो खुद एक क्रिकेट आइकन हैं, ने भी अपने करियर से एक बड़ी संपत्ति बनाई है। साना गांगुली भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह भी एक इनफ्लुएंसर की तरह काम करती हैं। साना की लाइफस्टाइल भी बहुत ग्लैमरस है।
सना ने टॉप फर्मों के साथ किया काम
सना गांगुली ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने कोलकाता के लोरेटो हाउस स्कूल से अपनी शिक्षा की शुरुआत की। सना ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन (UCL) से अर्थशास्त्र में डिग्री पूरी की है। उन्होंने HSBC, KPMG, गोल्डमैन सैक्स, बार्कलेज और ICICI जैसी टॉप फर्मों में काम किया है।
सना गांगुली की नेटवर्थ कितनी है?
सना गांगुली ने PwC के साथ इंटर्नशिप शुरू की है, जहां इंटर्न के लिए सैलरी पैकेज लगभग 30 लाख रुपये प्रति वर्ष हो सकता है। उन्होंने डेलॉइट में भी काम किया है जहां इंटर्नशिप पैकेज 5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये प्रति वर्ष हो सकता है। फिलहाल, सना गांगुली के नेटवर्थ को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
सना और सारा में से कौन है ज्यादा अमीर?
अब बात करते हैं, कौन ज्यादा अमीर है। अगर हम सिर्फ आंकड़ों पर ध्यान दें, तो सारा तेंदुलकर के पास ज्यादा संपत्ति हो सकती है, क्योंकि उनके पिता, सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति काफी बड़ी है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि साना गांगुली के पास कम संपत्ति है, क्योंकि सौरव गांगुली भी बहुत समृद्ध हैं और उनकी बेटी साना भी एक लैविश लाइफ जी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications