Sam Curran Man of The Tournament: पहली बार टी-20 विश्वकप में तेज गेंदबाज ने जीता मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
Sam Curran: इस बार टी-20 विश्वकप में ना सिर्फ बल्लेबाजों बल्कि गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाया। टी-20 विश्वकप की बात करें तो अभी तक 8 टूर्नामेंट हो चुके हैं लेकिन एक भी बार तेज गेंदबाज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नहीं मिला है। इस बार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास बना दिया है। वह पहले तेज गेंदबाज बने हैं जिन्हें टी-20 विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सैम करन ने 4 ओवर में सिर्फ 12 दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। अहम बात यह है कि आज उनके 4 ओवर में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बाउंड्री नहीं लगा सका।

सैम करन का जबरदस्त प्रदर्शन
इस विश्वकप में सैम करन के प्रदर्शन की बात करें तो वह पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रहे हैं। इस टूर्नामेंट में सैम करन ने 6 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इस विश्वकप में वह दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहे हैं। पहले पायदान पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं लेकिन उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। सैम करन की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में 11.38 के औसत से 13 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकोनॉमी रेट 6.52 का रहा है।

क्या कहा सैम करन ने
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद सैम करन ने कहा मुझे नहीं लगता है कि यह मुझे मिलना चाहिए, जिस तरह से बेन स्टोक्स ने खेला उन्हें यह खिताब मिलना चाहिए था। हम इस मौके का लुत्फ उठाने जा रहे हैं, यह बेहद खास पल है। स्क्वॉयर बाउंड्री बड़ी थीं यही वजह है कि विकेट के करीब गेंदबाजी करनी थी। हम विश्व चैंपियन हैं, मेरे पास शब्द की कमी है, यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत खास रहा है। यह मेरे लिए पहला विश्वकप था और हम जीत गए।

अबतक किन्हें मिला मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
अभी तक टी-20 विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट के विजेताओं की बात करें तो भारत के सिर्फ विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें दो बार यह खिताब मिला है। 8 टी-20 विश्वकप में 7 बार बल्लेबाजों को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया है। हालांकि शाहिद अफरीदी को भी मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिल चुका है लेकिन वह भी स्पेशलिस्ट गेंदबाज नहीं थे बल्कि ऑलराउंडर के तौर पर खेले हैं।
शाहिद अफरीदी
तिलकरत्ने दिलशान
केविन पीटरसन
शेन वाटसन
विराट कोहली
डेविड वार्नर (2)
सैम करन












Click it and Unblock the Notifications