MS Dhoni ने बॉलीवुड के 'सुल्तान' के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, दिल जीत लेगा सलमान खान का ये अंदाज; देखें Video
MS Dhoni Birthday: अगर पूछा जाए कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ऐसा कौन-सा खिलाड़ी है, जिसका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है, तो जहन में सिर्फ एक ही नाम आता है, और वो 'कैप्टन कूल' यानी महेंद्र सिंह धोनी। 'थाला' ने इस बार अपना 43वा जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया है, जिसके वीडियो और फोटो फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।
आधी रात को जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए सलमान
बॉलीवुड के 'सुल्तान' ने अपने दोस्त और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनका 43वां जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया। वे आधी रात को धोनी के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए और सोशल मीडिया पर उनके लिए सबसे प्यारा जन्मदिन नोट शेयर किया।

धोनी ने सलमान को अपने हाथ से खिलाया केक
एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान खान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि क्रिकेटर केक काट रहे हैं। इसके बाद धोनी सलमान को केक खिलाते हैं।
यहां देखें वीडियो:
This clip is going to break internet!
Salman Khan × MS Dhoni ❤#HappyBirthdayMSDhoni
— (@WorshipDhoni) July 6, 2024
pic.twitter.com/HMeFiymdUo
धोनी को खास अंदाज में दी बधाई
इस दिलचस्प जश्न के बाद, सलमान ने इंस्टाग्राम पर धोनी के लिए एक प्यारा नोट पोस्ट किया। इवेंट की एक तस्वीर के साथ, सलमान ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!
ये भी पढ़ें- नीता अंबानी भी नहीं रोक सकीं आंसू! रोहित, सूर्या और हार्दिक के साथ मनाया वर्ल्ड कप जीत का जश्न, देखें VIDEO
इससे पहले, सलमान खान, महेंद्र सिंह धोनी और कई अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य संगीत समारोह में शामिल हुए थे। सलमान ने पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में शानदार एंट्री की, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications