बांग्लादेश ने किया निराश तो न्यूजीलैंड से लगाई उम्मीद, भारत की हार के लिए PAK एक्ट्रेस ने की सारी हदें पार
India vs New Zealand, 21st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दोपहर 2 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जबरदस्त भिड़ंत होनी तय है। वहीं भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी के बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है।
बांग्लादेश से उम्मीद खत्म होने के बाद अब एक्ट्रेस सेहर शिनवारी न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार का सपना देख रही हैं। अभिनेत्री ने इससे पहले कहा था कि अगर बांग्लादेश विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की हार का बदला लेने के लिए भारत को हराने में सफल रहा तो वह एक 'बंगाली लड़के' के साथ डिनर डेट पर जाएंगी।

इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शानदार जीत ने पाकिस्तानी अभिनेत्री को निराश कर दिया है। शिनवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बौखलाहत को शब्द में बयां करते हुए लिखा, 'घर में गधा भी शेर होता है- भारतीय टीम के लिए संदेश।'
अब सेहर शिनवारी को भी उम्मीद है कि न्यूजीलैंड भारत को हरा देगा। उनका मानना है कि कीवी टीम और खासकर जेम्स नीशम मेजबान भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं अभी भी उम्मीद नहीं खो रही हूं। इंशाअल्लाह हमारी कीवी टीम (खासकर मेरा पसंदीदा जिमी नीशम) रविवार को भारत को हरा देगी। बस इंतजार करें और देखें इनको नानी याद दिलाएंगे।'
वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार पाकिस्तान को हराया। मेजबान टीम के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम कुल 191 रनों पर सिमट गई। यह कप्तान रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने 86 रनों की ठोस पारी खेलकर भारत को फिनिश लाइन पर पहुंचा दिया और सात विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश को हराने में भी सफल रही। इस मुकाबले में विराट कोहली के शानदार शतक ने उनकी टीम को सात विकेट से मैच जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications