'पत्नियां कहती हैं तुम्हारे साथ क्यों रहूं, मैं खुद कमा सकती हूं', पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्यों हो रहे तलाक

Saeed Anwar on divorce cases: पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सईद अनवर ने अब महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, पूरी दुनिया में ही तलाक के मामलों में वृद्धि देखी गई है। ऐसे में सईद अनवर ने एक विवादित टिप्पणी दे दी है।

महिलाओं को लेकर बेतुका बयान

लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले सईद अनवर मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, अनवर वीडियो में महिलाओं पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने दुनियाभर में हो रहे तलाक के मामलों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है।

Saeed Anwar 1

लोग परेशान हैं, परिवारों की हालत खराब

अनवर ने कहा कि मैंने दुनिया की यात्रा की है। मैं अभी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप से लौट रहा हूं। लोग परेशान हैं, परिवारों की हालत खराब है। शादीशुदा जोड़े लड़ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें अपनी महिलाओं से पैसे के लिए काम करवाना पड़ रहा है। अनवर ने कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी मुझसे पूछा था कि हमारा समाज बेहतर कैसे हो सकता है।

महिलाओं के कारण होते हैं तालाक

उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलियाई मेयर ने मुझसे कहा जब से हमारी महिलाओं ने काम करना शुरू किया तब से हमारी संस्कृति नष्ट हो गई। पाकिस्तान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी जब से महिलाओं ने काम करना शुरू किया है। तलाक की दर पिछले 3 सालों में 30% बढ़ गई है। अनवर वीडियो में कहते हैं कि पत्नियों कहती हैं तुम्हारे साथ क्यों रहूं, मैं खुद कमा सकती हूं। मैं अपने दम पर घर चला सकती हूं। सईद अनवर के इस बेतुके बयान पर क्रिकेट फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बयान के कारण सईद अनवर की जमकर आलोचना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+