Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rinku Singh Father Passes Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र

Rinku Singh Father Passes Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, आज उनके पिता खानचंद्र सिंह ,जो कि स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, ने दुनिया को अलविदा कह दिया ,उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था, बीते तीन-चार दिनों से उनकी हालत काफी खराब चल रही थी।

उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और डॉक्टरों द्वारा उन्हें स्थिर करने की कोशिश की जा रही थी, उनकी लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Rinku Singh Father passes away News

मालूम हो कि हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता के वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट होने की खबर मिलने पर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले घर लौट गए थे। हालांकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच न खेलने के बावजूद, रिंकू को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरी पारी में फील्डिंग करते देखा गया था।

Rinku Singh को हमेशा पिता ने क्रिकेट के लिए सपोर्ट किया

रिंकू सिंह के एक स्टार क्रिकेटर बनने से पहले, उनके पिता खानचंद्र सिंह ने परिवार के भरण-पोषण हेतु लंबे समय तक अथक परिश्रम किया। वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू सिंह ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि 'वो आज जो कुछ भी हैं अपने पिता के संघर्ष की वजह से हैं।'

हालांकि अब पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह विश्वकप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Rinku Singh Father Passes Away

Rinku Singh: आईपीएल ने रचा इतिहास, शानदार खेल से जीता लोगों का दिल

अपनी विस्फोटक खेल और शांत स्वभाव के कारण रिंकू सिंह ने कम समय में ही करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। आईपीएल में उनकी ऐतिहासिक पारियों ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को Aligarh में हुआ।। सीमित संसाधनों के बावजूद रिंकू ने अपने क्रिकेट के सपने को कभी टूटने नहीं दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अभ्यास जारी रखा और अपने हुनर को निखारा। रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में Uttar Pradesh cricket team के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं जिसके चलके उनका आईपीएल के दरवाजे खुले।

भारतीय क्रिकेट के फिनिशर कहलाते हैं Rinku Singh

रिंकू सिंह को असली पहचान Indian Premier League (IPL) से मिली। वह Kolkata Knight Riders (KKR) टीम का हिस्सा हैं। साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। इस पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया फिनिशर बना दिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह को भारतीय टीम में भी मौका मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी उपयोगिता साबित की है। मिडिल ऑर्डर में आकर तेज रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए बड़ी ताकत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+