पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए दुखद खबर, लाइव मैच में एम्बुलेंस से उठाकर प्लेयर को किया अस्पताल में भर्ती
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम उस समय परेशानी में आ गई, जब उनके एक प्रमुख प्लेयर को एम्बुलेंस से लेकर जाया गया। इस प्लेयर का नाम इमाम उल हल है और बैटिंग के दौरान यह घटनाक्रम हुआ।
दरअसल पाकिस्तानी टीम जब कीवी टीम से मिले 265 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, उस समय इमाम उल हक के हेलमेट में गेंद लग गई और वह गिर गए। चोट के बाद वह मैदान पर ही लेट गए और इससे पता चल गया कि स्थिति गंभीर हो चली है। दरअसल थ्रो की हुई गेंद उनके हेलमेट में लगकर मुंह के पास फंस गई और वह दर्द से कराह उठे।

आनन-फानन में एम्बुलेंस को बुला लिया गया और इमाम उल हक को रिटायर्ड हर्ट कर दिया गया। हालांकि जब उनके हेलमेट उतारा गया, तब ऐसा नहीं लग रहा था कि चोट गंभीर है लेकिन जब वह मैदान पर लेट गए, तो हर किसी के कान खड़े हुए और तुरंत उपचार के लिए लेकर जाया गया।
इसके बाद उनको बाहर ले जाया गया और वापस बल्लेबाजी करने के लिए भी वह नहीं आ पाए। चोट ज्यादा लगने की वजह से हर कोई हैरान और परेशान था। पाक प्लेयर्स ने उनके जाने के बाद मैच आगे बढ़ाया और कीवी टीम के सामने हार का सामना किया।
NZ vs PAK: बारिश के कारण ओवर कम
बारिश के कारण इस मुकाबले को 42 ओवरों का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 8 विकेट पर 264 रनों का स्कोर हासिल किया। उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ब्रेसवेल रहे, उन्होंने 59 रनों की धांसू पारी खेली। पाक के लिए आकिफ जावेद ने 4 विकेट झटके।
NZ vs PAK: बाबर आज़म की फिफ्टी
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम महज 211 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बाबर आज़म रहे। उन्होंने 50 रन बनाए। शफीक और तैयब ताहिर ने 33-33 रन बनाए। कीवी टीम के लिए बेन सीयर्स ने तबाही मचाते हुए 5 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications