'कल भी, आज भी और हमेशा सब है इंडिया के लिए', क्रिकेट में फिर बिखेरी सचिन तेंदुलकर ने चमक
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: इंडिया लीजेंड्स के लीजेंडरी कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपनी अगुवाई में टीम को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन जिता दिया। ये इस टीम का लगातार दूसरा खिताब है। हालांकि सचिन फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए थे लेकिन उनके ओपनिंग नमन ओझा के शतक के आगे विरोधी टीम के पास नमन करने के अलावा कोई चारा नहीं था। देखने में आया है कि इस लीग में उन खिलाड़ियों को विशेष सफलता मिली है जिनमें क्रिकेट अभी थोड़ा बहुत बाकी है। इनमें पठान बंधुओं का नाम भी लिया जा सकता है।
(फोटो सौजन्य- सचिन तेंदुलकर ट्विटर)

इंडिया लीजेंड्स की लीज
शनिवार को हुए मुकाबले में खिताब जीतने के लिए सचिन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के बढ़िया बॉलर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर सचिन को जीरो पर आउट पाया। फिर सुरेश रैना भी आउट हो गए और टीम पर गंभीर दबाव आ चुका था। लेकिन विनय कुमार को ऊपर प्रमोट करने का पैतरा काम कर गया और उन्होंने 36 रनों की पारी खेलकर ओझा को भी उनके शॉट्स खेलने का पूरा मौका दिया।
ओझा ने साथ का फायदा उठाया और 71 गेंदों पर 108 रन बनाने में कामयाब रहे। इन सबके चलते इंडियन लीजेंड्स ने बीस ओवर में 195 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
(फोटो सौजन्य- लीजेंड लीग क्रिकेट ट्विटर)

जीत को देश के लिए समप्रित कर दिया
इसके जवाब में श्रीलंका के धुरंधर सनत जयसूर्या भी जल्दी आउट हो गए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए और भारतीय टीम को मुकाबला जीतने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
सचिन ने मैच के बाद लिखा है- तभी भी भारत के लिए था, अब भी है और हमेशा रहेगा।
ऐसा कहकर उन्होंने जीत को देश के लिए समप्रित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के प्रयासों की सराहना की है और नमन ओझा की खूबसूरत बैटिंग की विशेष तारीफ की है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया
सचिन अंत में लिखते हैं- ये मेरे सभी टीम के साथियों और जबरदस्त फैंस के लिए हैं।
भारत धीरे धीरे रिटायर क्रिकेटरों के लिए लीग का गढ़ बनने की ओर है। रोड सेफ्टी सीरीज को लोगों ने सराहा है तो देश के बाकी कोनों में लीजेंड लीग क्रिकेट के नाम से भी एक और टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें भी पुराने दिग्गज भारत के विभिन्न शहरों की टीमों की ओर से खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications