Sachin Tendulkar को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI के फैसले से झूम उठे फैंस

Sachin Tendulkar News: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। सचिन तेंदुलकर को शनिवार को बीसीसीआई के वार्षिक समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत के लिए 664 मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर को मिलने वाली इस उपलब्धि के लिए फैंस भी खुश हैं, वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर को मिलेगा खास सम्मान

हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार करियर में सिर्फ़ एक टी20 मैच खेला है। बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच भी खेल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज़्यादा मैच हैं।

Sachin Tendulkar 1

पिछली बार इन खिलाड़ियों को मिला था सम्मान

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए, जबकि वनडे में 18,426 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व खिलाड़ी फ़ारुख इंजीनियर को साल 2023 के बीसीसीआई पुरस्कारों में कर्नल सीके नायडू लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को मिलने वाली है।

वनडे में जड़ा था पहला दोहरा शतक

सचिन तेंदुलकर दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर थे जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने 24 फरवरी, 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ 200 रन की नाबाद पारी खेली थी। इतिहास के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय करियर 24 साल लंबा रहा और वे शायद दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो दशकों से ज़्यादा समय तक शीर्ष स्तर पर खेला है।

6 विश्व कप खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ़ टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया था। एक समय पर सचिन अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में माहिर थे। 2011 में घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप जीतने के बाद वह बेहद भावुक नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+