रेस्तरां में सचिन को मिल गई लाजवाब डिश, जानिए किस खास शख्स ने की इसकी सिफारिश

लंदन, 26 अगस्त: सचिन तेंदुलकर अक्सर हर साल छुट्टियां बिताने के लिए परिवार के साथ इंग्लैंड जाते हैं। वे इस समय इंग्लैंड में ही मौजूद है जहां उन्होंने एक रेस्तरां में लजीज व्यंजन का जायजा लिया। सचिन को खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी वीडियो अपने फैंस से शेयर भी की है। सचिन अक्सर विभिन्न तरह के खाने की वीडियो अपनी फैन फॉलोइंग के साथ शेयर करते रहते हैं जिसको काफी पसंद भी किया जाता है। (कवर फोटो सौजन्य- सचिन तेंदुलकर इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

एक खास शख्स ने सिफारिश की

एक खास शख्स ने सिफारिश की

खास बात यह है कि जिस जगह पर सचिन को ये डिश मिली है उसके लिए उनके जीवन में उनके जीवन के एक खास शख्स ने सिफारिश की थी। सचिन जहां बैठे हैं और अपने खाने का लुत्फ उठा रहे हैं वह जगह काफी छोटी है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर के खुद के शब्दों में यह तब तक मायने नहीं रखता जब तक कि खाना लजीज ना हो। और यहां खाना वाकई में उनको मस्त लगा।

सचिन ने 25 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया और लंदन के रेंस्तरा का नाम है PaStation, जहां पर उन्होंने बैठकर वीडियो बनाई और वहां के खाने की तारीफ की। यह भी बताया कि उनको इस जगह पर आने के लिए किसने सिफारिश की थी।

सिफारिश करने वाली सारा तेंदुलकर थीं

सिफारिश करने वाली सारा तेंदुलकर थीं

सिफारिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी सारा तेंदुलकर थीं। इसके लिए सचिन सारा को धन्यवाद भी देते हैं और कहते हैं कि खाना अच्छा है और सारा ने हमें निराश नहीं किया है।

सचिन ने जो वीडियो पोस्ट की है उसके कैप्शन में लिखा है- इटली का जायका लंदन में। बहुत ही अच्छा है। पास्टेशन की सिफारिश सारा ने की थी और यह बहुत ही जबरदस्त है।

वीडियो में एक हैरानी वाली बात भी थी

वीडियो में एक हैरानी वाली बात भी थी

इस वीडियो की बड़ी दिलचस्प बात यह भी है कि सचिन सभी लोगों के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। ज्यादा भीड़ नहीं है, कुछ लोग तो एशियाई मूल के भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन कोई भी सचिन को पहचान ही नहीं रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बात को लेकर हैरानी भी जताई है।

क्या ये इस बात का संकेत है कि मौजूदा क्रिकेटरों को ही विदेशी धरती पर पहचाना जाता है और सचिन जैसे खिलाड़ियों को अब आज की विदेशी युवा पीढ़ी भुला चुकी है?

यहां देखें वीडियो-

जहां तक सारा की बात है तो वह अभी हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने उनको सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। सारा ने भी उनको अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों की कथित रिश्तो में दरार आई है।

सारा तेंदुलकर मनोरंजन इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ नाम है और मजेदार बात यह है कि उन्होंने अभी अपना करियर इस इंडस्ट्री में शुरू भी नहीं किया है। वे सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी की तरह छाई रहती है और उनके बहुत से फैंस और फॉलोअर मौजूद हैं। अक्सव वे सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+