IPL 2024: रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 200वें मैच में उतरे, सचिन ने हिटमैन को दिया ख़ास गिफ्ट
IPL 2024, Rohit Sharma: आईपीएल और मुंबई इंडियंस की बात करने पर रोहित शर्मा का नाम मुंह पर आना लाजमी है। रोहित शर्मा ने लम्बे समय तक मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है और कप्तानी भी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताबी जीत दर्ज की है, जो एक रिकॉर्ड है।
रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले मुंबई के लिए इतने मैच किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं खेले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित किस क्लास के क्रिकेटर हैं।

इस मौके पर महान सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा को सम्मानित किया। सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की खास जर्सी गिफ्ट की। इसके पीछे 200 नम्बर लिखे हुए थे। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे और रोहित काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
आईपीएल में रोहित शर्मा ने 245 मुकाबले खेले हैं। मुंबई से पहले वह देककर चार्जस हैदराबाद के लिए भी खेले हैं। उन्होंने कुल छह हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इस बार वह टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं, उनको बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं रही है। मुंबई ने पहले ही मैच में हार का सामना किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा के बल्ले से इस मैच में रन देखने को मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications