Sachin Tendulkar: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Sachin Tendulkar on Team India Loss: इंग्लैंड के हाथों विश्वकप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम का विश्वकप में सफर खत्म हो गया है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने जिस तरह से पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की उसके सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। जिस तरह से भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद हर तरफ टीम की आलोचना हो रही है। इस बीच दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत की हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। जिस तरह से सचिन तेंदुलकर ने भारत की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

हार के बाद भारतीय टीम के समर्थन में सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, कुछ इसी तरह से जीवन के भी दो पहलू होते हैं। अगर हम टीम की जीत का जश्न मनाते हैं और उसे अपनी जीत मानते हैं उसी तरह हमे अपनी टीम की विफलताओं को भी लेना चाहिए। जीवन में दोनों ही चीजें आती हैं और हमे इसी तरह से इसे लेना चाहिए। सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट पर लाखों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग सचिन तेंदुलकर की सधी हुई प्रतिक्रिया की तारीफ कर रहे हैं।
Recommended Video
जिस तरह से सचिन ने टीम इंडिया का समर्थन किया है, कुछ इसी तरह से क्रिकेट के हर फैन को भारतीय टीम का समर्थ करना चाहिए। कोई भी खिलाड़ी या टीम हारने के लिए नहीं खेलती है। मैदान में कोई एक खास दिन किसी भी टीम के लिए बुरा हो सकता है। लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की ट्रोलिंग हो रही है उसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है। केएल राहुल पर भी लोग काफी सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्होंने टूटे दिल का इमोजी शेयर किया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि सेमीफाइनल में हार के बाद हर खिलाड़ी किस मानसिक स्थिति से गुजर रही है।












Click it and Unblock the Notifications