ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया को किन गेंदबाजों का करना चाहिए इस्तेमाल, सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा

India vs Australia, WTC 2023 Final: सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों का उपयोग करना चाहिए।

ICC WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया आज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियनशिप के पहले सीजन में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत दूसरे प्रयास में डब्ल्यूटीसी खिताब उठाने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो महीने के शेड्यूल के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए तैयार है, जोकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल है, यह मैच द ओवल में खेला जाएगा और पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

स्पिनरों के लिए मददगार है ओवल की पिच
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, 'भारतीय टीम खुश होगी कि वह ओवल में खेलने जा रही है। ओवल की पिच की प्रकृति इस तरह से है कि वह मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद पहुंचाती है। इसलिए स्पिनर काम के साबित होंगे।'

सचिन ने अपनी वेबसाइट 100 एमबीस्पोर्ट्स से कहा कि, 'इसके लिए जरूरी नहीं है कि हमेशा टर्निंग विकेट की ही जरूरत पड़े। कभी-कभी स्पिनर पिच से मिल रही उछाल का भी फायदा उठाते हैं। उन्हें बादल छाए रहने की परिस्थितियों में भी पिच से मदद मिल सकती है इन सब कारणों से ओवल भारत के लिए अच्छी जगह है।'

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कहते हैं कि टीम को टूर्नामेंट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'निश्चित तौर पर। जब आपके पास इस तरह की अच्छी यादें हों तो वे आपके साथ बनी रहती हैं। भारतीय टीम को यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार उसने यहां शानदार परिणाम हासिल किया था। उन्होंने मैच जीता था और जैसे मैंने कहा कि अच्छी यादें लंबे समय तक आपके साथ बनी रहती हैं।'

ये भी पढ़ें- WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंडी फ्लावर की एंट्री, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Recommended Video

      WTC 2023: ICC ने तैयार करवाई 2 पिच, क्या है इसके पीछे का कारण, क्या WTC पर खतरा ? | वनइंडिया हिंदी

      यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत वास्तव में दोनों स्पिनरों को मैदान में उतारता है या शार्दुल ठाकुर के रूप में अतिरिक्त विकल्प चुनता है। केवल एक चीज जो ठाकुर के खिलाफ जा सकती है वह यह है कि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा उनका बहुत कम इस्तेमाल किया गया था। शार्दुल ने आईपीएल 2023 में खेले गए 11 मैचों में 21 ओवर फेंके, इस दौरान उन्होंने सात विकेट लिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+