WTC Final: IPL में LSG के राजदार को मैच से ठीक पहले मिली कंगारू टीम में एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से ठीक पहले सलाहकार की भूमिका में कोच नियुक्त किया। फाइनल के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल किया

WTC Final 2023

WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयनशिप (WTC Final) का फाइनल मुकाबला आज, 7 जून से शुरू हो रहा है। इंग्लैंड के द ओवल मैदान में यह रोचक भिड़ंत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, टॉस 2.30 बजे होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को सलाहकार के तौर पर टीम में शामिल किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के रह चुके हैं मुख्य कोच
दरअसल, जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच फ्लावर 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लावर डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद 16 जून से शुरू हो रही एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले में टीम को अपनी सेवाएं नहीं देंगे।

इंग्लैंड के सबसे सफल कोचों में से एक हैं फ्लावर
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फ्लावर इंग्लैंड के सबसे सफल कोचों में से एक हैं। टीम ने लगातार तीन एशेज सीरीज में जीत दर्ज की, जिसमें 2009 और 2013 में घर में जीत शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड में 2001 में एशेज जीती थी।

कमिंस ने फ्लावर को सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने पर संवाददाताओं से कहा कि, 'वह काफी अनुभवी है और इन परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं। उम्मीद है कि उन्हें इंग्लैंड के बारे में अच्छी जानकारी होगी।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनके साथ काम किया है और अपने देखा है कि पिछले कुछ समय से हम अलग-अलग विशेषज्ञों की सलाह लेते रहे हैं। हम भाग्यशाली है कि फ्लावर जैसा कोई अनुभवी टीम से जुड़ा है।'

Recommended Video

    WTC 2023: Rohit Sharma हुए Practice में चोटिल, Playing 11 से बाहर होंगे कप्तान ? | वनइंडिया हिंदी

    WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
    पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, जोश इंगलिस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर, माइकल नेसर। स्टैंडबाय: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

    ये भी पढ़ें- WTC Final 2023 के लिए ICC ने तैयार कराई एक और पिच, मैच पर मंडरा रहा है बारिश से भी बड़ा खतरा

    WTC Final 2023: टीम इंडिया फुल स्क्वाड
    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, इशान किशन , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट। स्टैंडबाय: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+