चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को दी नेशनल आइकन के तौर पर मान्यता, देखें वीडियो
दिल्ली में एक समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की उपस्थिति में तेंदुलकर के साथ तीन साल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। तीन साल के समझौते के तहत, तेंदुलकर मतदाता जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।
इस साझेदारी के माध्यम से, ईसी शहरी और युवा मतदाताओं की मतदान के प्रति उदासीनता जैसी मुद्दों का समाधान करना चाहता है। ईसी ने मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों को नेशनल आइकन के रूप में नियुक्त किया है।

पिछले साल, आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज ईसी के नेशनल आइकन थे।
ये भी पढ़ें- कौन हैं जिम्बाब्वे के क्रिकेट लीजेंड हीथ स्ट्रीक, जिनके निधन की अफवाह से मचा हंगामा
ईसी ने कहा कि तेंदुलकर के युवाओं के ऊपर बेजोड़ प्रभाव का लाभ उठाते हुए, विशेष रूप से 2024 के आम चुनावों में, मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने में ये एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस दौरान सचिन और चुनाव आयोग के अधिकारियों की प्रोग्राम की वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications