'करोड़ों रामभक्तों का सपना पूरा हुआ, मैं भाग्यशाली हूं', सचिन ने लगाया 'जय श्रीराम' का नारा

Ram Temple jai shree ram: 22 जनवरी यानी कि सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा नवनिर्मित मंदिर की कुछ शानदार तस्वीरें जारी की गई है। सोशल मीडिया पर राम मंदिर की यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सालों का इंतजार हुआ खत्म: सालों से करोड़ों राम भक्त इस मंदिर के उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। जिस मुहूर्त पर प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। उसी मुहूर्त पर इस मंदिर का भी उद्घाटन किया गया है। रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु सहित उनके 10 अवतार मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, रामकृष्ण, बुद्ध और कल्कि के दर्शन भी मिलेंगे।

Sachin Tendulkar 1

सचिन ने कहा- जय श्री राम: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या पहुंचे हुए हैं। सचिन तेंदुलकर राम मंदिर को बनाए जाने से बेहद खुश हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सचिन ने कही यह बात: मंदिर उद्घाटन के बाद एक महिला पत्रकार सचिन तेंदुलकर से कुछ सवाल पूछती हुई नजर आती हैं। महिला पत्रकार सचिन तेंदुलकर से उनका एक्सपीरियंस जानना चाहती हैं। इस पर सचिन तेंदुलकर बताते हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो गया।

अयोध्या में भगवान राम मंदिर का सपना कई करोड़ राम भक्तों का था जिसे अब पूरा कर दिया गया है। भगवान राम के आशीर्वाद से बड़ा कुछ और हो नहीं सकता। मैं इस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद और हरभजन सिंह जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी मंदिर उद्घाटन में पहुंचे हुए हैं। वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी न्योता मिलने के बावजूद भी अयोध्या नहीं आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+