रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, राम जन्मभूमि मंदिर से सामने आई Video

Ram Mandir Pran Prathistha: बस कुछ ही मिनट में अयोध्या में रामलला विराजमान हो जाएंगे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। तेंदुलकर उन खेल हस्तियों में से एक हैं जो मंदिर परिसर पहुंचे हैं। वेंकटेश प्रसाद, मिताली राज, साइना नेहवाल पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर हैं।

विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी पहुंचे अयोध्या
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अयोध्या पहुंच गए हैं। पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले भी अयोध्या में मौजूद हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद पहले से ही अयोध्या में हैं और वहां से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के आगमन को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Sachin Tendulkar

कब से कब तक होगा राम मंदिर का अभिषेक
अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और सोमवार को दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के प्रतिष्ठित लोगों सहित 6000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।

नागर शैली में डिजाइन किया है राम मंदिर
राम मंदिर से जुड़ी मुख्य जानकारी राम मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में डिजाइन किया गया है। यह मंदिर 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है। नया स्ट्रक्चर चंद्रकांत सोमपुरा और उनके बेटे आशीष द्वारा डिजाइन की गई है। मंदिर परिसर 70 एकड़ में फैला है, जिसमें मुख्य मंदिर क्षेत्र 2.7 एकड़ और निर्मित क्षेत्र लगभग 57,000 वर्ग फुट है।

राम मंदिर के लिए कितना दान आया है?
राम मंदिर के पूरे स्ट्रक्चर को तैयार करने में 1,800 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जोकि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा वित्तपोषित किया गया है, जिसने पूरे भारत और विदेशों से 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का दान एकत्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+