Happy Birthday Sachin Tendulkar: सचिन को बिना नीलामी IPL में मिले इतने करोड़, जानिए कितनी थी सैलरी

Sachin Tendulkar Birthday: इस समय आईपीएल की खुमारी चल रही है और फैन्स हर दिन शाम को मैचों का आनन्द उठा रहे हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन खराब खराब चल रहा है। महान सचिन तेंदुलकर टीम के साथ डगआउट में होते हैं लेकिन वह भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। आज तेंदुलकर का जन्मदिन है, वह 51 साल के हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ही थे। साल 2008 के आईपीएल में उनको मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। बाद में उसी सीजन हरभजन और शॉन पोलक ने भी कप्तानी की थी। उस सीजन तेंदुलकर की सैलरी आज के समय के अनुसार ज्यादा नहीं थी लेकिन उस राशि की वैल्यू उस समय के अनुसार काफी थी।

sachin

तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता था, उनकी बोली लगने से फैन्स नाराज ना हो जाए, इसलिए कुछ खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग को मार्की प्लेयर बनाकर आईपीएल में लाया गया।

तेंदुलकर मुंबई के कप्तान थे और उनकी सैलरी उस समय 4 करोड़ 48 लाख रुपये थी। 2010 तक यही धन राशि रही लेकिन बाद में इसमें वृद्धि हुई। 2013 में अंतिम बार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए उतरे थे, उस समय उनकी सैलरी 8 करोड़ से ज्यादा थी। समय के अनुसार देखा जाए, तो इसकी अच्छी वैल्यू थी।

आईपीएल 2010 में तेंदुलकर ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने कुल 618 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2011 में तेंदुलकर ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ खेलते हुए शतक जमा दिया। वह 66 गेंद में नाबाद 100 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस कभी खिताब नहीं जीत पाई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की तरफ रुख किया जाए, तो वह 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। इस दौरान उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक है। वनडे में उन्होंने 463 मुकाबले खेलते हुए 18426 रन बनाए हैं और 49 शतक जड़े हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक मैच में उनके नाम 10 रन है।

बल्लेबाजी के अलावा तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से भी छाप छोड़ी। वह टेस्ट में 46 विकेट लेने में सफल रहे और वनडे में उनके नाम 154 विकेट है। वनडे में दो बार उन्होंने 5 विकेट झटके हैं। एकमात्र टी20 मैच में तेंदुलकर ने 1 विकेट झटका था। ओवरऑल उनके नाम 201 विकेट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+