रोहित ने पहले ही कर दी थी बुमराह के बिना वर्ल्ड कप की तैयारी! सबा करीम ने दिया चोट पर नया एंगल

नई दिल्ली, 30 सितंबर: जसप्रीत बुमराह की चोट भारत के T20 वर्ल्ड कप अभियान के लिए बहुत बड़ा झटका है। बुमराह इस साल काफी कम इंटरनेशनल क्रिकेट खेले और टीम ने उनको मैनेज करने में बहुत ही सावधानी बरती लेकिन इन सब चीजों के बावजूद बुमराह अपनी पीठ की चोट को रोक नहीं पाए और वह फिर से उभर गई। अब वे पांच-छह महीनों के लिए बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर मौजूदा दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज में मोहम्मद सिराज आ गए हैं।

Recommended Video

    Team India में Surprise वापसी,ये तेज गेंदबाज लेगा Jasprit Bumrah की जगह | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    क्या टीम इंडिया को पहले ही भनक थी

    क्या टीम इंडिया को पहले ही भनक थी

    लेकिन क्या टीम इंडिया को पहले ही भनक थी कि वे T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के बिना भी हो सकते हैं? भारत के पूर्व सिलेक्टर और विकेटकीपर सबा करीम की माने तो कहीं ना कहीं टीम मैनेजमेंट को थोड़ा बहुत अंदेशा तो था। सबा करीम ने माना है कि बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ा झटका तो है लेकिन भारत को पहले ही इसका थोड़ा बहुत आईडिया था तभी वर्ल्ड कप जाने वाली टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को जगह दी गई थी।

    काफी बड़ा झटका तो है ये

    काफी बड़ा झटका तो है ये

    सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए बताया, हां ये झटका है क्योंकि बुमराह इतने शानदार गेंदबाज हैं। T20 फॉर्मेट में आपको कोई एक ऐसा बॉलर चाहिए जो नई गेंद से विकेट ले सके और डेथ ओवर में बढ़िया गेंदबाजी कर सके। वह इन चीजों में बहुत ज्यादा काबिल हैं और मैच को लेकर भी उनमें अच्छी जागरूकता है। इतना ही नहीं वे इस नेशनल टीम के लीडर से ग्रुप का भी हिस्सा हैं। तो मुझे लगता है कि भारत उनकी गैरमौजूदगी में काफी बड़ा झटका महसूस कर रहा होगा।

    कहीं न कहीं इस चीज के लिए पहले से तैयार थे

    कहीं न कहीं इस चीज के लिए पहले से तैयार थे

    करीम का मानना है बुमराह की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट और कप्तान पूरी कॉन्फिडेंट नहीं होंगे। सबा ने कहा, "आप एक बात देखिए। इंडियन टीम मैनेजमेंट और इंडियन कैप्टन कहीं न कहीं इस चीज के लिए पहले से तैयार थे। इसी वजह से उन्होंने दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को स्टैंडबाई के तौर पर लेने की सोच दिखाई। मुझे लगता है कि भारत जसप्रीत बुमराह के बिना इन द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलकर एक अच्छी तैयारी कर रहा है।"

    सबा करीम का मानना है कि बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी को आना चाहिए।

    मैं मोहम्मद शमी के साथ जाऊंगा

    मैं मोहम्मद शमी के साथ जाऊंगा

    करीम कहते हैं, मैं मोहम्मद शमी के साथ जाऊंगा क्योंकि वे अपनी फॉर्म को हासिल कर लेंगे। भले ही उन्होंने बहुत ज्यादा नहीं खेला है लेकिन वह इस तरह के गेंदबाज है जब एक बार मौका दे दिया जाए तो हमेशा भारत के लिए काम को निभाते हैं। इसके अलावा उनके पास अनुभव भी है और आपने देखा भी है कि आईपीएल में मोहम्मद शमी ने नई गेंद से विकेट लिए थे और भारत को भी इस चीज की जरूरत है।

    सबा करीम ने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अब टीम इंडिया के बाकी गेंदबाजों को एक कदम आगे बढ़कर उनकी कमी को भरने की कोशिश करनी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+