रोहित, द्रविड़ को पता है कोहली कैसे वर्ल्ड कप में कमाल करेंगे, सबा करीम को है पूरा यकीन
नई दिल्ली, 28 जुलाई: भारत के पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पता है कि विराट कोहली आईसीसी टी 20 विश्व कप में भारत की सफलता के लिए बेहद फायदेमंद होंगे।
कोहली अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और शतकों का सूखा बहुत ही लंबा खिंच गया है।
कोहली को वेस्टइंडीज में एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। फिलहाल वे अनुष्का के साथ घूमने फिरने में बिजी है।
Recommended Video

विराट कोहली टीम की सफलता के लिए आवश्यक हैं
सबा करीम ने SPORTS18 के दैनिक खेल समाचार शो 'SPORTS OVER The TOP' को बताया, "सबसे पहले, मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि विराट कोहली भारत की टी 20 विश्व कप तैयारी के लिए आवश्यक है या नहीं। और एक बार चयनकर्ता निर्णय लेते हैं तो टीम प्रबंधन तय करें कि विराट कोहली टीम की सफलता के लिए आवश्यक हैं। तब विराट कोहली के फॉर्म में वापस आने के लिए एक रास्ता तैयार होगा।"

विराट कोहली पर किसी भी तरह की शर्त ना थोंपे
"मुझे लगता है कि यही वह समय है जब चयनकर्ता या कप्तान या राहुल द्रविड़ उसके साथ बातचीत करना पसंद करेंगे और फिर इसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मैं विराट कोहली पर किसी भी तरह की शर्त नहीं थोपना नहीं चाहता क्योंकि यह कोहली को तय करना है कि उनको क्रिकेट खेलना है या अभी और ब्रेक लेना है।
सबा करीम ने आगे जोर देकर कहा कि कोहली अभी भी भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, और इसलिए, टीम के लिए उन्हें बाहर करना एक बड़ी गलती होगी, भले ही वह जिम्बाब्वे दौरे पर प्रदर्शन करने में विफल रहे।

विराट भारतीय लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं
उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि यह भारत के नजरिए से एक गलती होगी। ऐसा कभी न करें। और मुझे लगता है कि विराट भारतीय लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, जिस तरह से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने समर्थन किया है। वह, यह समझ में आता है कि वे जानते हैं कि विराट कोहली, पूरी तरह से अच्छी फॉर्म में हों, विश्व कप टी20 में टीम की सफलता के लिए बेहद फायदेमंद होंगे।












Click it and Unblock the Notifications