Rishabh Pant की वजह से ये बड़ा फैसला नहीं ले पा रही है BCCI, सबा करीम ने बताई वजह

Rishabh Pant Recovering Well: ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय टेस्ट टीम में पंत की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant Recovering Well: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने आपको कई बार साबित किया है। टेस्ट क्रिकेट में वह भारत के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी से टीम को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पंत मिडल ऑर्डर में आकर बल्लेबाजी में मजबूती प्रदान करने का काम करते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं।

केएल राहुल को उपकप्तानी के पद से हटाया

केएल राहुल को उपकप्तानी के पद से हटाया

बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को खराब फॉर्म के कारण उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है। केएल राहुल की जगह बीसीसीआई ने अब तक नए उपकप्तान का ऐलान नहीं किया है। भारत के पूर्व विकेटकीपिंग बल्लेबाज सबा करीम ने अब बीसीसीआई के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों बीसीसीआई ने अब तक उपकप्तान की घोषणा नहीं की है।

बीसीसीआई को है पंत का इंतजार

बीसीसीआई को है पंत का इंतजार

सबा करीम ने कहा कि मेरे हिसाब से भारतीय टीम में दो ही ऐसे खिलाड़ी है जो उपकप्तान बनने के योग्य हैं। सबा करीम ने ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा में से किसी एक उपकप्तान बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पंत की टीम में वापसी का इंतजार कर रही है। पंत एक कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से भारत ने उप-कप्तान का नाम अभी तक घोषित नहीं किया है।

7-8 महीने में हो सकती है पंत की वापसी

7-8 महीने में हो सकती है पंत की वापसी

इंडिया न्यूज़ स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार कर रहा है। वह उप-कप्तान पद के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं। पंत को अपने चोटों से उबरने में 7-8 महीने का समय और लगेग। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि पंत से उनकी बात हुई थी। पंत को लेकर धवन ने कहा कि उन्हें ठीक होने में लगभग 7 से 8 महीने का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने ऋषभ पंत से बात की, वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+