Saaniya Chandhok Caste: क्या है सानिया चंडोक की जाति? मुंबई में आज हुई है शादी
Saaniya Chandhok Caste: भारतीय क्रिकेट जगत में एक शादी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है- वह है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर की। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में प्री-वेडिंग के कई वीडियो आने के बाद आज दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। आख़िरकार अर्जुन और सानिया की शादी हो गई।
पिछले साल ही अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई थी। अब शादी की चर्चा जोरों पर है, इस बीच लोगों ने सानिया की जाति के बारे में भी खोज शुरू कर दी है, इसके बारे में यहां जानने का प्रयास किया गया है।

क्या है सानिया चंडोक की जाति (Saaniya Chandhok Caste)
- सरनेम 'चंडोक' (Chandok या Chandhok): 'चंडोक' मुख्य रूप से खत्री (Khatri) समुदाय का एक उपनाम (सरनेम) है। यह समुदाय मुख्य रूप से उत्तर भारत (पंजाब और दिल्ली) से संबंधित होता है। सानिया भी इसी जाति से आती हैं जबकि अर्जुन तेंदुलकर महाराष्ट्र के राजापुरी सारस्वत ब्राह्मण हैं।
- पृष्ठभूमि: सानिया चंडोक पेट सैलून मिस्टर पॉज की फाउंडर हैं, मुंबई में उनके दो आउटलेट हैं। इसमें पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग सेवाएँ देने का कार्य होता है। उनकी शिक्षा और परवरिश दुबई और लंदन जैसे शहरों में हुई है।
Saaniya Chandhok और अर्जुन की शादी
सानिया और अर्जुन की शादी मुंबई में एक भव्य समारोह में हुई। इस शादी में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए। उनके अलावा बॉलीवुड के लोग और कई राजनेताओं ने भी इस शादी को अटेंड किया।
इस शादी से पहले प्री-वेडिंग के कुछ कार्यक्रम गुजरात में हुए थे, नीता अंबानी ने तेंदुलकर परिवार को वहां बुलाया था और समारोह आयोजित किया था। गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications