SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में पीछा कर सबसे बड़ा स्कोर चेज किया

SA vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज की तरफ से जॉनसन चार्ल्स ने शतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका से डी कॉक के बल्ले से सैकड़ा आया।

SA vs WI

SA vs WI 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाई स्कोरिंग टी20 मैच में लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज ने 259 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे उन्होंने 4 विकेट पर हासिल कर लिया। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। दोनों ही टीमों की तरफ से दो तूफानी शतक लगे। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 7 गेंद शेष रहते यह मुकाबला समाप्त कर दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम हो गया है। वनडे में भी उन्होंने 435 रन बनाकर कीर्तिमान बनाया था।

टॉस दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने जीता

टॉस दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने जीता

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही भी साबित हो गया। वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन किंग महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से काइल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतकीय भागीदारी की। इस दौरान मेयर्स 27 गेंदों का सामना कर 51 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निकोलस पूरन कुछ ख़ास नहीं कर पाये और 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

जॉनसन चार्ल्स ने जमाया रिकॉर्ड शतक

जॉनसन चार्ल्स ने जमाया रिकॉर्ड शतक

जॉनसन चार्ल्स आज एक अलग ही मूड में थे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में शतक जमा दिया। विंडीज के लिए यह सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था। उन्होंने 46 गेंदों में 118 रन बनाये। उनकी पारी में 10 चौके और 11 छक्के आए। रोवमैन पॉवेल 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाये। इस तरह वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 258 रन बनाते हुए अपना बेस्ट टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा वैन पार्नेल को भी 2 विकेट मिले।

क्विंटन डी कॉक ने भी जड़ा धुआंधार शतक

क्विंटन डी कॉक ने भी जड़ा धुआंधार शतक

जवाबी पारी में दक्षिण अफ्रीका के तेवर और भी ज्यादा तेज थे। क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़े। डी कॉक ने धमाका करते हुए 43 गेंदों में शतक जमा दिया। वह 9 चौके और 8 छक्के जड़ने में सफल रहे। हेंड्रिक्स ने 28 गेंद में 68 रन बनाये। उनके बाद राइली रूसो 16 और डेविड मिलर 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन एडेन मार्करम ने मामला संभाल लिया। वह 21 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ हेनरिक क्लासेन भी 7 गेंद में 17 रन बनाकर नाबद लौटे। उन्नीसवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 259 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+