पाकिस्तानी टीम को ICC ने रगड़ा, सुनाया ऐसा फरमान कि निकल गई सारी हेकड़ी, जानिए क्या है पूरा मामला
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पाकिस्तानी टीम की किरकिरी हुई है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा है। दोनों मैचों में पाक को हार का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि दूसरे टेस्ट मैच में दस विकेट की बड़ी पराजय मिली।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जगह हासिल कर ली। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम जून में फाइनल मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। इस बीच पाकिस्तानी टीम के लिए एक और नाखुशी वाली खबर आई।

आईसीसी ने पाकिस्तानी टीम को रगड़ दिया। केपटाउन में हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले के बाद पाकिस्तान के ऊपर चाबुक चला और आईसीसी ने सज़ा का ऐलान कर दिया। पाकिस्तानी टीम के अंक काटने का फैसला आईसीसी ने सुना दिया है। हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
निर्धारित समय तक पांच ओवर कम होने की वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका से पांच अंकों की कटौती की गई है। इसके अलावा 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस द्वारा चार्ज लगाए गए और पाक कप्तान शान मसूद ने दोष स्वीकार कर लिया। रेफरी रिची रिचर्डसन ने सज़ा सुनाई।
टीमों को हर ओवर पीछे रहने के लिए एक अंक का नुकसान होता है। उस हिसाब से पाकिस्तानी टीम पांच ओवर पीछे चल रही थी। इस WTC चक्र में पाक टीम को ओवरों के कारण तीसरी बार कटौती का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ भी स्लो ओवर रेट के कारण अंक काटे गए थे।
पाकिस्तानी टीम दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही थी और पारी से हार बचाने में सफल रही, बाबर और शान मसूद ने ओपन करते हुए फॉलोऑन खेलते हुए 205 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications