SA vs PAK 1st T20 Dream11: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की ये है बेस्ट ड्रीम-11 टीम, लाखों कमाने का मौका!
SA vs PAK 1st T20 Dream11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खेला जाना है। यह पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बाद लगातार तीसरा विदेशी दौरा है। पाकिस्तान टीम के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में मोहम्मद रिजवान को कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है।
दोनों टीमों की नजरें जीत पर
रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान टीम टी-20 विश्व कप 2024 के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपने-अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ इस मैच में जीत हासिल करने की चाहत रखती हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए एक बड़ा अवसर होगा, खासकर पाकिस्तान के लिए जो अब तक अपनी नई कप्तानी के साथ अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है।'

हेनरिक क्लासेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस सीरीज के लिए हेनरिक क्लासेन को दक्षिण अफ्रीका का कप्तान बनाया गया है, जबकि पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी भी टी20 इंटरनेशनल (T20I) टीम का हिस्सा हैं। हेनरिक क्लासेन की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम- 1
कप्तान- हेनरी क्लासेन
उप-कप्तान - हैरिस राऊफ
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन और मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: बाबर आज़म, डेविड मिलर, रीज़ा हेंड्रिक्स और रासी वैन डेर डूसन।
ऑलराउंडर: सैम अयूब।
गेंदबाज: हारिस रौफ, एनरिक नोर्टजे, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।
मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 2
कप्तान- शाहीन अफरीदी
उप-कप्तान - रीज़ा हेंड्रिक्स
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन और मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: बाबर आज़म, डेविड मिलर, रीज़ा हेंड्रिक्स और रासी वैन डेर डूसन।
ऑलराउंडर: सैम अयूब।
गेंदबाज: हारिस रौफ, एनरिक नोर्टजे, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।
टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
दक्षिण अफ्रीका: हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकलटन, तबरेज़ शम्सी, एंडिले सिमेलाने, रासी वान डेर डुसेन।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर, उस्मान खान।












Click it and Unblock the Notifications