SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड मैच भी बारिश से धुलेगा? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

SA vs ENG Pitch and Weather: चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी में आज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है, इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम एक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय करने का प्रयास करेगी। अफगानिस्तानी टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ में है लेकिन मंजिल काफी दूर है।

नेट रन रेट के हिसाब से दक्षिण अफ्रीकी टीम फ़िलहाल अफगानिस्तान से काफी आगे है। ऐसे में अफ्रीका के ऊपर कोई दबाव नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। अंग्रेज एक जीत के साथ अपने घर लौटने की कोशिश करेंगे।

sa vs eng

SA vs ENG पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम में मुकाबला है। ग्रुप बी का यह अंतिम लीग मुकाबला है। इसके बाद इस ग्रुप की दो टॉप टीमों को सेमीफाइनल में खेलते हुए देखा जाएगा। इंग्लैंड और अफ्रीका दोनों ही मजबूत टीमें नज़र आ रही हैं।
कराची में पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है और यहाँ खेले गए दो मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। ऐसे में टॉस जीतकर यहाँ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। बड़ा स्कोर कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

SA vs ENG वेदर अपडेट

पाकिस्तान में तीन मैच बारिश के कारण रद्द हुए हैं, ऐसे में सवाल है कि क्या इस मैच में भी ऐसा देखने को मिलेगा। जवाब है जी नहीं, बारिश का खतरा इस मुकाबले में नहीं होगा। आसमान साफ़ रहने वाला है और दोनों टीमों के बीच पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। 24 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद है।

किसका पलड़ा है भारी

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले में अफ्रीका का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। अफ्रीका ने एक मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड को दोनों मैचों में पराजय मिली है। इंग्लिश टीम के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+