South Africa vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह
South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह हासिल कर ली। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। कम स्कोर के बाद भी कंगारुओं के ऊपर दवाब था।
पहले खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 212 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मैच जीता। ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होगा।

LIVE Feed READ MORE












Click it and Unblock the Notifications