AUS vs SA: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टक्कर को तैयार, जानें टी-20 और वनडे का शेड्यूल, ऐसे देखें लाइव
Australia tour of South Africa, 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है। साउथ अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंच चुकी है। इस टीम में कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं। स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 और वनडे सीरीज को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में सीरीज का सीधा प्रसारण करने जा रहा है। इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार एप और वेबसाइट के जरिए भारत में सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। वहीं दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

टी-20 सीरीज के लिए ऐसा है शेड्यूल
पहला टी-20, 30 अगस्त (डरबन)
दूसरा टी-20, 1 सितंबर (डरबन)
तीसरा टी-20, 3 सितंबर (डरबन)
जानिए कब और कहां होंगे वनडे सीरीज के मुकाबले
पहला वनडे, 7 सितंबर (ब्लोमफोंटेन)
दूसरा वनडे, 9 सितंबर (ब्लोमफोंटेन)
तीसरा वनडे, 12 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम)
चौथा वनडे, 15 सितंबर (सेंचुरियन)
पांचवां वनडे, 17 सितंबर (जोहान्सबर्ग)
दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा।
दक्षिण अफ्रीका टी-20 टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी , ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, तनवीर सांघा, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम ज़म्पा, मैथ्यू वेड।
पहले टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्करम (कप्तान), रेस्सी वन डर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, सिसांडा मागला, डोनोवन फेरेइरा।
पहले टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम डेविड, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिश, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबोट, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मैथ्यू वेड, जेसन बेहरनड्रॉर्फ, एडम जाम्पा, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications