SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका में फाइनल मैच, कितने बजे होगा शुरू, कैसे देखें लाइव मुकाबला
SA vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दो मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। तीसरा और अंतिम मुकाबला आज है, जो निर्णायक मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। आज जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठा लेगी।
पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने धमाल मचाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमण्ड तोड़ने का काम किया था। उनके बल्ले से तूफानी शतक देखने को मिला था। इस वजह से ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित करने में सफलता हासिल की थी।

उधर ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड का बल्ला नियमित तौर पर चल रहा है। डेविड ने दोनों मैचों में रन बनाए हैं। पहले मैच में जीत का क्रेडिट उनकी धुआंधार बैटिंग को जाता है। आज भी उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं। दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच है।
SA vs AUS: मैच कितने बजे शुरू?
भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगा। टॉस दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर होना है। पिछले दो मैचों को देखते हुए कहा जा सकता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर करने वाली टीम जीत सकती है। कैर्न्स में बारिश की संभावना नहीं है, एक पूर्ण मुकाबला होगा।
SA vs AUS Live Streaming कहां देखें
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। दर्शक अपनी क्षेत्रीय भाषाओं वाले स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर मैच का आनंद ले सकते हैं, जहां उन्हें विश्लेषण, कमेंट्री और सम्पूर्ण मैच कवरेज देखने को मिलेगी। इसके अलावा डिजनी-हॉटस्टार पर भी मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शुइस, शॉन एबट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।
दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, नकाबायोम्ज़ी पीटर, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, नांद्रे बर्गर, सेनुरन मुथुसामी, प्रेनेलन सुब्रायन।












Click it and Unblock the Notifications