SA vs AFG: साउथ-अफ्रीका-अफगानिस्तान का मुकाबला डबल टाई, दूसरे सुपर ओवर में कौन जीता मैच
SA vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला जबरदस्त रोमांच के साथ टाई पर खत्म हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। कगिसो रबाडा ने अंतिम ओवर में खराब गेंदबाजी की, जिसके कारण मैच टाई तक चला गया, सुपर ओवर में मैच फिर टाई हुआ और डबल सुपर ओवर देखने को मिला।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेल्टन (61) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 रन की उपयोगी पारी खेली।
आख़िरी ओवरों में मार्को यानसन (16) और डेविड मिलर (नाबाद 20) ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 187 तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और अजमतुल्लाह उमरजई ने अहम विकेट झटके, लेकिन डेथ ओवर्स में रन गति पर पूरी तरह लगाम नहीं लगा सके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार अंदाज़ में की। उन्होंने 42 गेंदों पर 84 रन ठोककर मैच को रोमांचक बना दिया। इब्राहिम जादरान (12) और अजमतुल्लाह उमरजई (22) ने भी योगदान दिया, जबकि आखिर में राशिद खान (20) और नूर अहमद (नाबाद 15) ने उम्मीदें जिंदा रखीं।
SA vs AFG: अफगान टीम ऑल और मैच में सुपर ओवर
हालांकि पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई और मुकाबला टाई हो गया। इस टी20 विश्व कप का यह पहला टाई मैच रहा, जिसने दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच से बांधे रखा। अंतिम ओवर में अफगानिस्तान को 13 रनों की दरकार थी और रबाडा ओवर लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने खराब गेंदबाजी करते हुए दो नो बॉल डाली और एक छक्का भी खाया। रबाडा की खराब गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान का स्कोर टाई हुआ।
SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में कौन जीता
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रनों का स्कोर खड़ा किया, इसके बाद अफ्रीकी टीम ने बैटिंग करते हुए वही स्कोर बनाकर मैच फिर से टाई कर दिया और मैच डबल सुपर ओवर में चला गया। दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीकी टीम ने 23 रन बनाए। इस बार गुरबाज ने दो छक्के जड़कर अफगान टीम की जीत की उम्मीद जगाई लेकिन अंतिम ओवर में वह 5 रन बनाने में नाकाम रहे और अफगान टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुरबाज ने इस मैच में दिल जीतने वाली बैटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications