टीम इंडिया का नया दिमागी कोच क्या खिलाड़ियों का दिमाग फिट कर देगा? श्रीसंत बोले- बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 27 जुलाई: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के मानसिक कंडीशनिंग विशेषज्ञ पैडी अप्टन की वापसी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के एक दिन बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत ने दक्षिण अफ्रीकी कोच की नियुक्ति के बारे में कुछ दिलचस्प विचार साझा किए हैं।

कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत को लगता है कि आईसीसी विश्व टी20 के 2022 सीजन की तैयारी में कंडीशनिंग कोच अप्टन के भारतीय टीम पर ज्यादा प्रभाव डालने की संभावना नहीं है।
टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में अपने ट्रॉफी सूखे को समाप्त करने की उम्मीद कर रही है। 2011 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी हाथ नहीं लगी है। भारतीय सफेद गेंद वाली टीम वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) श्रृंखला में शामिल है।

द्रविड़ के कारण जीतेगी टीम
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने मिड-डे को बताया, "मुझे नहीं लगता कि वह [अप्टन] चमत्कार कर सकते हैं। अगर हम टी 20 विश्व कप जीतते हैं, तो यह खिलाड़ियों और राहुल भाई [द्रविड़] के अनुभव के कारण होगा। हमारे पास एक महान टीम है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अप्टन से बहुत फर्क पड़ने वाला है।"
उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब आप घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो आपको मानसिक रूप से फिट रहना होता है। इसलिए पहले से ही कंडीशनिंग हो रही है।

अप्टन के साथ काम कर चुके हैं श्रीसंत
श्रीसंत खुद 2007 में भारत के टी 20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। अप्टन भारत के पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के सहायक थे। इस जोड़ी ने फिर 2011 का विश्व कप भी जीता था। अप्टन ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका को नंबर 1 टेस्ट टीम बनाने में भी कर्स्टन की मदद की थी। हालांकि, श्रीसंत को लगता है कि अप्टन भारतीय टीम में केवल इसलिए लौटे हैं क्योंकि उन्होंने द्रविड़ के साथ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में काम किया है।

वह सिर्फ एक सहायक थे
श्रीसंत कहते हैं कि 2011 विश्व कप में 99 प्रतिशत काम तो गैरी कर्स्टन ने किया था। अप्टन उनके लिए सिर्फ एक सहायक थे। वह वापस आ गए है क्योंकि उन्होंने पहले राहुल भाई के साथ काम किया है । राहुल भाई निश्चित रूप से उनका अच्छी तरह से इस्तेमाल करेंगे क्योंकि वह एक अच्छे टीचर हैं।"












Click it and Unblock the Notifications