IPL 2023 में CSK की जीत के बाद रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा ने छुए धोनी के पैर- VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आईपीएल 2023 के बाद उत्कर्षा ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Ruturaj Gaikwads wife Utkarsha Pawa with Dhoni

भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) मराठी रीति रिवाज से उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उत्कर्षा खुद महाराष्ट्र की एक क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करती हैं।

इस शादी में गिने-चुने दोस्त और कुछ वीआईपी लोग शामिल थे जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथी क्रिकेटर भी मौजूद थे। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया है तो उनकी मौजूदगी इस शादी में मुश्किल ही रही होगी। लेकिन उत्कर्षा और धोनी के बीच आईपीएल के समापन के बाद एक बड़ा खूबसूरत मोमेंट देखा गया था।

रुतुराज गायकवाड के लिए धोनी बड़े भाई के जैसे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथियों के साथ साथ अन्य क्रिकेटरों के लिए भी धोनी एक बड़े भाई की फिगर की तरह हैं। ऐसे में जब आईपीएल का फाइनल मैच पूरा हुआ और धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार टाइटल जिताया तो रुतुराज गायकवाड माही से बात करते हुए देखे गए थे।

इस दौरान उत्कर्षा भी धोनी के पास खड़ी थीं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर कप्तान के पैर छूकर अपने संस्कारों को दिखाया। इसकी वीडियो वायरल हो रही है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।

धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपनी सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद वे कुछ समय आराम करने के बाद अपने रिहैबिलिटेशन में जुड़ेंगे। उनकी रिकवरी प्रक्रिया बताएगी कि वह आईपीएल के एक और सीजन में शिरकत करेंगे या फिर नहीं। जहां तक धोनी के इरादों की बात है तो वे अपने फैंस को गिफ्ट देने के लिए आईपीएल का एक आखिरी सीजन खेलने के लिए तैयार हैं।

बता दें, गायकवाड़ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा बनने से चूक गए हैं। इस शादी के कारण वे क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल टीम का हिस्सा बन गए हैं। यशस्वी ने स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर गायकवाड़ को रिप्लेस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+