रुतुराज गायकवाड़ ने ODI शतक में बनाया तूफानी रिकॉर्ड, चौके-छक्कों की बारिश कर मचाया गदर
Ruturaj Gaikwad: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने तबाही मचाने वाले अंदाज में खेलते हुए शतक जमा दिया। इससे पहले उनके नाम कोई शतकीय पारी नहीं थी। एकदिवसीय क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ का यह पहला ही शतक है।
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद वह बैटिंग करने के लिए आए थे। उस समय स्कोर 62 रन था। इसके बाद उन्होंने कोहली के साथ मिलकर धमाका कर दिया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए सैकड़ा जमा डाला। गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट टी20 के अंदाज में था।

वह 77 गेंदों में ही अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। हालांकि शतक के बाद वह नहीं टिके। 83 गेंदों का सामना करते हुए रुतुराज गायकवाड़ 105 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर चले गए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के आए। कोहली के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की भागीदारी की।
गायकवाड़ ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक लगा दिया है। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 77 गेंदों में किया। इस मामले में वे केवल यूसुफ पठान से ही पीछे हैं, जिन्होंने 2011 में सेंचुरियन में 68 गेंदों में शतक जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications