Ruturaj Gaikwad का आया तूफान, 16 चौके-11 छक्के जड़ पूरा किया ताबड़तोड़ शतक
Ruturaj Gaikwad century: भारत में विजय हजारे ट्रॉफी इस समय काफी चर्चा में है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी लगातार अपनी शानदार पारियों से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से यह साफ प्रतीत हो रहा है कि अगर वह इस फॉर्म को बनाए रखते हैं, तो आगामी IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन खास हो सकता है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली शतकीय पारी (Ruturaj Gaikwad century)
ऋतुराज गायकवाड़ के धमाकेदार प्रदर्शन से CSK को अगले सीजन में चैंपियन बनने की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ डोमेस्टिक क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि आईपीएल में भी CSK के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। सोमवार को महाराष्ट्र और सर्विसेज की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
इस मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने आक्रामक खेल से चौकों और छक्कों की बौछार कर दी। अपनी इस दमदार पारी की बदौलत गायकवाड़ ने टीम को एकतरफा जीत दिलाई। गायकवाड़ की बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह से महाराष्ट्र की ओर मोड़ दिया। उनकी तूफानी पारी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाराष्ट्र को मिली जीत
मुंबई के शरत पंवार क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/10 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान मोहित अहलावत ने अर्धशतक (50 रन) बनाकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके जवाब में महाराष्ट्र ने ओम भोंसले (24) के रूप में 86 रन के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद कप्तान गायकवाड़ और सिद्धेश वीर (22*) ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में नाबाद 148 रन बनाए, जिससे महाराष्ट्र ने 20.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications