नहीं थम रहा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, 6 मैचों में जड़े 308 रन, वेस्टइंडीज दौरे पर मिल सकता है मौका

Maharashtra Premier League, Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं।

Maharashtra Premier League, Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अब महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में भी ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। गायकवाड़ का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है।

23 गेंदों में 50 रन: पुनेरी बप्पा टीम के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ऋतुराज गायकवाड़ ने एक और अर्धशतक अपने नाम किया है। गायकवाड़ ने 217.39 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 50 रन बनाकर अपनी टीम के लिए जबरदस्त पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

Ruturaj Gaikwad 1

6 मैचों में जड़े 308 रन: पिछले 6 टी-20 मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 308 रन निकल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाने का भी कारनामा किया है। गायकवाड़ ने इससे पहले आईपीएल में भी चेन्नई के लिए अहम रोल अदा किया था। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे की जोड़ी ने चेन्नई को खिताब दिलाने में मैच विनर की भूमिका निभाई थी।

नासिक टाइटंस ने जीता मैच: नासिक टाइटंस और पुनेरी बप्पा के बीच हुए इस मुकाबले को नासिक टाइटंस ने अपने नाम किया। नासिक टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुनेरी बप्पा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला गंवा बैठी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है मौका: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पक्की मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ को इस दौरे पर टेस्ट में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+