RR vs SRH: राजस्थान और हैदराबाद के बीच आज होगी कड़ी टक्कर, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL: आज आईपीएल का मैच नंबर 52 हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। आरआर के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में जीटी के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम को अगर लीग में आगे बढ़ना है तो सभी मैच जीतने होंगे।

RR vs SRH, IPL 2023: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 16वें सीजन का 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम लगातार दो मैच में हार का सामना करने के बाद आज हार की हैट्रिक से बचने की हर संभव कोशिश करते नजर आएगी। आइए जानते हैं आरआर बनाम एसआरएच के मैच से पहले पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रही है। हालांकि, इस सीजन बल्लेबाजों को भी यहां खूब हाथ खोलने के मौके मिले हैं। मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण चौके-छक्के भी जमकर देखने को मिलते हैं। इस पिच पर रनचेज करना आसान माना जाता है। इस धीमी सतह की पिच पर तेज गेंदबाजों को विकेट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
जयपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबित, जयपुर में 7 मई को मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। 20 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 16-19 किमी/घंटा होगी। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट सिंह, लिटन दास।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, विवरांत शर्मा, संवीर सिंह, समर्थ व्यास, मयंक डागर, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications