RR vs SRH: Vaibhav Suryavanshi के निशाने पर क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड? SRH के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

RR vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। राजस्थान के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को चुनौती देने उतरेंगे। सालों से जो रिकॉर्ड कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ सका, उसे तोड़ने का मौका वैभव सूर्यवंशी के पास है।

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका (RR vs SRH IPL 2026)

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने के बेहद करीब हैं। महान क्रिस गेल ने अपने 50 आईपीएल छक्के 25 पारियों में पूरे किए थे। वैभव अब तक 14 पारियों में 44 छक्के जड़ चुके है। अगर वैभव आज हैदराबाद के खिलाफ 6 छक्के लगा देते हैं तो वे महज 15 पारियों में यह कारनामा कर गेल को पछाड़ देंगे। वे गेल से 10 पारी पहले यह मुकाम हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।

Vaibhav Suryavansh 1

1000 रनों की दहलीज पर खड़े हैं वैभव

वैभव अपने टी-20 करियर में 1000 रनों की दहलीज पर खड़े हैं। 25 पारियों में उनके नाम 955 रन दर्ज हैं और वे इस मील के पत्थर से महज 45 रन दूर हैं। वैभव पहले ही कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य गेल के 175 रनों के व्यक्तिगत स्कोर (आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर) को पार करना है। हालांकि आज उनकी पहली प्राथमिकता टीम को ठोस शुरुआत देना होगी।

अभिषेक vs वैभव पर होगी नजर

पिछले मैच में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से करारी शिकस्त दी थी। उस मैच में एक अजीब संयोग रहा था। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा दोनों ही 'डक' (जीरो) पर आउट हुए थे। आज ये दोनों युवा बल्लेबाज अपनी पिछली नाकामी को भुलाकर बड़ी पारी खेलने के इरादे से उतरेंगे।

राजस्थान के लिए साख का सवाल

सीजन की पिछली भिड़ंत में मिली हार का बदला लेने के लिए राजस्थान बेताब है। हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण वैभव के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा, विशेषकर पावरप्ले में उनकी भिड़ंत पैट कमिंस के अनुभव से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+