RR vs PBKS: जायसवाल ने किया कमाल, ऑरेंज कैप छीन काटा बवाल, सूर्या-कोहली हो गए हैरान
RR vs PBKS: यशस्वी जायसवाल की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए और यह उन्होंने समय-समय पर दर्शाया भी है। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में धमाल मचा दिया और बल्ले से जमकर कहर बरपाते हुए गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।
पंजाब किंग्स से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचा दिया और पावरप्ले के दौरान ही तबाही वाला रुख अपनाया। वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जायसवाल ने फिफ्टी जड़कर रक कीर्तिमान अपने नाम किया।

RR vs PBKS: जायसवाल का धमाका
जायसवाल इस मैच से पहले ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पांच में भी नहीं थे। ताबड़तोड़ पारी की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम करते हुए हैरान करने वाला काम किया है। वह 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 गेंदों में 50 रन बना आउट हो गए लेकिन टॉप पर आ गए।
RR vs PBKS: सूर्या को पछाड़ा
सूर्यकुमार यादव अब तक ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर चल रहे थे। उनके 510 रन थे लेकिन अब जायसवाल ने उनको पीछे छोडकर बड़ा फेरबदल करने का काम किया है। जायसवाल के ऊपर आने से टॉप पांच की लिस्ट में भी परिवर्तन देखने को मिला है।
यशस्वी जायसवाल के अब 13 मैचों में 523 हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 12 मुकाबले खेलकर 510 रन अपने नाम किये हैं। नम्बर तीन पर अब साई सुदर्शन का नाम आता है। 11 मैचों में उन्होंने 509 रन बनाए हैं। गुजरात के कप्तान शुभ'मन गिल ने भी 11 मैच खेलकर 508 रन बनाए हैं। कोहली अन नम्बर चार से पांच पर चलते गए हैं और बटलर पांच से बाहर होकर छठे नम्बर पर हैं।
टॉप पांच बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल- 523 रन
सूर्यकुमार यादव- 510 रन
साई सुदर्शन- 509 रन
शुभमन गिल- 508 रन
विराट कोहली- 505 रन












Click it and Unblock the Notifications