RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे
RR vs MI Guwahati Weather: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में जिसका डर था, वही देखने को मिला है। इस मैच में बारिश की भविष्यवाणी थी और टॉस से पहले ही मैदान गीला हो गया। आधे घंटे बाद बारिश रुकी लेकिन मैदान तैयार करने में समय लगता है। टॉस का समय 9:55 निर्धारित किया गया और 10:10 बजे मैच शुरू हुआ। मैच 11-11 ओवरों का निर्धारित किया गया।
मैदान को पूरी तरह से सुखाने के बाद अंपायर निरीक्षण करेंगे और टॉस का समय निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद गेम शुरू होगा। बिना जानकारी दिए कुछ भी नहीं होने वाला है। टॉस का समय भी कम से कम 10 मिनट पहले बता दिया जाएगा।

हालांकि टॉस के 10 मिनट बाद पहली गेंद डाली जा सकती है क्योंकि पहले से ही मुकाबले में देरी देखने को मिली है। ऐसे में अंपायर समय बचाने के लिए टॉस के दस मिनट में गेम शुरू करा सकते हैं। यहां ओवर कटौती करने के लिए भी नियम बना हुआ है।
पहली गेंद डालने के समय से लेकर अगले एक घंटे तक कोई ओवर नहीं काटा जाता है। यह बफर टाइम होता है, जिसमें अगर मैच शुरू होता है, तो पूरे 20 ओवर का गेम आयोजित किया जाता है। यह समय 8:40 बजे है। इसके बाद हर 8 मिनट पर एक ओवर काटा जाएगा। यह दोनों टीमों का एक-एक ओवर होगा।












Click it and Unblock the Notifications