RR vs MI: बुमराह के सामने वैभव सूर्यवंशी को क्या मंत्र देंगे द्रविड़? कौन किस पर पड़ेगा आज भारी

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़कर आईपीएल में तहलका मचाने का काम किया है। आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की कड़ी परीक्षा होनी है।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी यूनिट धाकड़ है। जसप्रीत बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट की चुनौती भी रहने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी का गेम इस मुकाबले में कैसा होने वाला है।

rr vs mi

राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ की तरफ से निश्चित रूप से वैभव सूर्यवंशी को बुमराह के सामने खेलने के लिए कुछ गुरु मंत्र दिए जाएंगे। हालांकि द्रविड़ ने उनको क्या कहेंगे, इसके बारे में स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन संभावित योजनाओं के बारे में जानने का प्रयास किया जा सकता है।

डिफेंस-अटैक का मिश्रण

यह तो हर किसी को मालूम है कि बोल्ट और बुमराह की जोड़ी नई गेंद के साथ आएगी और सूर्यवंशी को इन दोनों दिग्गजों का सामना करना है। ऐसे में द्रविड़ की सलाह यह हो सकती है कि हर गेंद को मारकर विकेट नहीं देना है। अगर कुछ रन बाउंड्री से मिलते हैं, तो डिफेंस करके सिंगल के बारे में सोचा जा सकता है।

नेचुरल गेम का प्रदर्शन

इसके अलावा बुमराह के सामने सूर्यवंशी को आक्रमण करने का निर्देश भी मिल सकता है। उस स्थिति में विकेट गिरने की संभावना भी रहेगी। द्रविड़ अपने ओपनर सूर्यवंशी को नेचुरल गेम में बदलाव किये बिना ताबड़तोड़ खेलने के लिए कह सकते हैं. उनको यह कहा जा सकता है कि सामने बुमराह है, इस बारे में सोचे बिना अटैक करना है क्योंकि उसी अटैक से रन आए हैं।

क्रीज से आगे खेलने की रणनीति

बुमराह की यॉर्कर गेंद वैभव को परेशान कर सकती है, ऐसे में उनको क्रीज से थोड़ा आगे खेलने की सलाह मिल सकती है क्योंकि इससे स्विंग को संभालने में मदद मिलेगी और यॉर्कर को खेलने में भी आसानी रहेगी। आगे रहकर खेलने से गेंदबाज को लाइन और लेंथ सेट करने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+