RR vs MI: राजस्थान-मुंबई मैच में ओवर कटौती चालू, कितने बजे रद्द होगा मुकाबला
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल गेम शुरू होने से पहले ही मुश्किलों से घिर गया। टॉस से पहले आई जोरदार बारिश ने सब कुछ रोककर रख दिया। यहां तक की टॉस तक नहीं हो पाया। इससे मुकाबले में ओवर कटौती का समय भी आ गया। अंत में ओवर काटते हुए 11-11 ओवरों का मैच निर्धारित हुआ, 9:55 बजे टॉस हुआ।
टॉस के बाद डेढ़ घंटे तक मैच अगर शुरू नहीं किया जाता है, तो कोई ओवर नहीं काटा जाता है लेकिन एक समय के बाद ओवर कटौती शुरू हो जाती है। इस मैच को ओवर काटे बगैर शुरू करने का समय रात 8 बजकर 40 मिनट था लेकिन धीमी बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हुआ।

इसके बाद एक बात तय थी कि ओवर तो निश्चित तौर पर काटे ही जाएंगे। दोनों टीमों को 20-20 ओवर का गेम नहीं मिलने वाला है। हर 8 मिनट के लिए 1 ओवर काटने का प्रावधान है, दोनों तरफ से एक-एक ओवर काटा जाता है। टॉस का समय होने तक पूरे मुकाबले से 18 ओवर का गेम खराब हो चुका था।
इस मुकाबले को पूरी तरह से रद्द करने का कट ऑफ़ टाइम रात 10 बजकर 56 मिनट था लेकिन इससे पहले ही बारिश रुक गई और फैंस को उम्मीद जगी कि अब मुकाबला होने वाला है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हो गया। वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल ने मिलकर गदर मचा दिया। मुंबई का हर गेंदबाज बेबस नजर आया। सूर्यवंशी ने तो बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जमा दिया। इसी ओवर में बुमराह को दो छक्के पड़े।
सूर्यवंशी को रोकना मुश्किल साबित हुआ, वह 14 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जायसवाल अंत तक टिके रहे और दनादन शॉट खेलते हुए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर लौटे। राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 150 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications