RR vs LSG: राजस्थान-लखनऊ मैच में बल्लेबाजों की बढ़ेगी मुश्किलें? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RR vs LSG Pitch and Weather: पांच मैचों में हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल से बाहर होने की तरफ जा रही है। आधे मैच समाप्त हो गए हैं और आज आठवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में होगा। जयपुर में पिछले मैच में रॉयल्स को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के खिलाफ हुआ मैच टाई हुआ था, बाद में सुपर ओवर में रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान की तुलना में लखनऊ की टीम थोड़ा बेहतर खेली है।

rr vs lsg

लखनऊ को अपने पिछले मैच में घरेलू सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को उनके घर में जाकर पराजित कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच आसान नहीं कहा जा सकता है लेकिन रॉयल्स गेम पलटने की क्षमता रखती है।

RR vs LSG पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच अलग है, वहां स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी संभावना है और स्कोर भी ज्यादा बड़ा बनने के आसार नहीं हैं। इसके अलावा बाउंड्री बड़ी होने का फायदा भी गेंदबाजों को ही मिलने वाला है। 170 से ज्यादा का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा।

RR vs LSG वेदर अपडेट

शाम के समय मुकाबला होने के कारण मौसम को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं होने वाली है। हालांकि दिन के समय गर्मी होगी लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी। मौसम साफ़ रहेगा और ओस का प्रभाव शायद नहीं होने वाला है।

RR vs LSG Live Streaming

मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा और शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मैच की शुरुआत होगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इस मुकाबले का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा ओटीटी में इस मैच का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+