RR vs KKR: वरुण चक्रवर्ती के सामने राजस्थान के बल्लेबाज धराशायी, केकेआर को 152 का लक्ष्य

RR vs KKR Score: केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। रॉयल्स का यह मुकाबला गुवाहाटी में रियान पराग के घरेलू मैदान पर खेला जा रहा है। अजिंक्य रहाणे की टीम केकेआर के गेंदबाजों ने समझदारी का परिचय दिया और रॉयल्स को कम स्कोर पर रोक दिया।

टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही भी साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 33 रन ही जोड़े थे कि सैमसन महज 13 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

rr vs kkr

जायसवाल ने जरूर दो चौके और दो छक्के जड़कर अपना आक्रामक रूप दिखाया लेकिन उनको भी 29 रनों के निजी स्कोर पर मोईन अली ने आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। लोकल बॉय रियान पराग से फैन्स को काफी उम्मीदें थीं और शुरुआत भी अच्छी हो गई थी।

एक के बाद एक आउट हुए बल्लेबाज

पराग ने एक जबदस्त छक्का जड़ने का प्रयास करते हुए अपना विकेट गंवा दिया। वह 15 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए। उनका ऊंचा कैच विकेटकीपर डी कॉक ने पकड़ा और बेहतरीन समझ दिखाते हुए पहले हेलमेट उतार दिया बाद में गेंद के नीचे आकर इसे लपक लिया। कुल 110 रनों के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट गंवा दिए।

ध्रुव जुरेल ने बनाए सर्वाधिक रन

बाद में ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभालते हुए 28 गेंदों का सामना कर 33 रनों की पारी खेली। अंतिम समय में जोफ्रा आर्चर के बल्ले से 7 गेंदों में 16 रन आए और रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 151 तक पहुँच गया। केकेआर के गेंदबाजों ने जबरदस्त काम किया।

केकेआर की बेहतरीन गेंदबाजी

वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से अपनी फॉर्म दर्शाई और अपने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा मोईन अली,हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा आदि गेंदबाजों के खाते में भी 2-2 विकेट आए। गेंदबाजों ने फील्डिंग करने का फैसला सही साबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+