RR vs KKR: राजस्थान ने केकेआर को दिया 218 रन का लक्ष्य, बटलर ने जड़ा तूफानी शतक
मुंबई, अप्रैल 18। IPL 2022 के 30वें मैच में विस्फोटक बल्लेबाज जोंस बटलर के तूफानी शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। केकेआर को जीत के लिए अब 218 रनों का लक्ष्य मिला है। आपको बता दें कि केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही और पहले विकेट के लिए देवदत्त पाडिकल और जोंस बटलर के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने पहले पावरप्ले के अंदर 60 रन जोड़ लिए थे।

जोस बटलर ने खेली 103 रन की पारी
10वें ओवर में राजस्थान को पहला झटका लगा था। देवदत्त पाडिकल 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पाडिकल जाने के बाद भी बटलर की तूफानी पारी जारी रही और उन्होंने 61 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेल डाली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। आपको बता दें कि बटलर का यह इस टूर्नामेंट का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। अपनी उस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
आखिर में हेटमायर ने खेली छोटी तूफानी पारी
केकेआर के खिलाफ मैच में बटलर की शतकीय पारी ज्यादा देर तक नहीं चली और 103 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर ने भी छोटी-छोटी तेज पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications