RR vs KKR, Pitch Report: आज के IPL मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RR vs KKR 6th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का छठा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आरआर सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद आ रही है, जबकि केकेआर अपने शुरुआती मुकाबले में आरसीबी से हार गई थी।

यह मैच बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दरअसल, दोनों टीम के लिए यह एक महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि जो भी इस मुकाबले में हारेगा, वह रेस में पीछे हो जाएगा। हालांकि यह लंबे टूर्नामेंट की शुरुआत है, लेकिन शुरुआत में लगातार दो हार किसी टीम के अभियान को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए दोनों टीम पहले मैच में अपनी कमियों को दूर करने और वापसी करने की कोशिश करेंगे।

rr vs kkr ipl 2025 6th matc

KKR vs RR, Weather Report: वेदर की रिपोर्ट
गुवाहाटी में बुधवार शाम का मौसम बहुत अच्छा रहने का अनुमान है। बारिश या बादलों का कोई संकेत नहीं है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और ह्यूमिडिटी 58 प्रतिशत रहेगी।

RR बनाम KKR पिच रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस छोटे मैदान पर गेंदबाजों को ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। इस पिच की आउटफील्ड तेज है और यह अच्छा उछाल पैदा करती है, जहां बल्लेबाज अपने शॉट ऊपर की ओर खेल सकते हैं। यह एक ऐसा मैदान है जहां टीमें बड़े स्कोर का पीछा कर सकती हैं।

दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
इस सीजन के अपने पहले ही मैच में केकेआर ने आईपीएल इतिहास में अपना दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर (80/0) दिया। इससे ज्यादा रन केवल पीबीकेएस ने बनाए थे, जब उन्होंने पिछले साल ईडन गार्डन्स में 262 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 93/1 का पावरप्ले स्कोर खड़ा किया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+