RR vs CSK: रियान पराग के ऊपर बीसीसीआई ने चलाया हथौड़ा, मैदान पर एक गलती पड़ गई भारी

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के लिए इस आईपीएल में रियान पराग ने कुल तीन मैचों में कप्तानी की है और एक जीत दर्ज की है। शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने के बाद रॉयल्स ने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम को पराजित करने में सफलता पाई।

रियान पराग को संजू सैमसन की जगह कप्तानी सौंपी गई थी क्योंकि सैमसन ने अपनी ऊँगली की सर्जरी कराई है। इससे वह कीपिंग करने के लिए तैयार नहीं हो पाए लेकिन बल्लेबाजी करने की अनुमति उनको मिल गई। इस वजह से रियान पराग को कप्तानी करने का मौका मिल गया।

riyan parag

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने जीत तो दर्ज कर ली लेकिन रियान पराग को एक गलती भारी पड़ी है। पराग को इसके लिए बीसीसीआई ने सज़ा भी देने की घोषणा कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान यह गलती हुई थी।

रियान पराग पर चला चाबुक

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग के दौरान राजस्थान रॉयल्स का ओवर रेट बेहद धीमा रहा था। इसके चलते उनके ऊपर कार्रवाई की गई और जुर्माना भरने का आदेश भी सुना दिया गया। रियान पराग को 12 लाख रुपये जुर्माना भरने का फरमान सुना दिया गया।

आईपीएल ने जारी किया बयान

आईपीएल ने एक बयान जारी करते हुए इसके बारे में खुलासा किया है। बताया गया कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में ओवर रेट मेंटेन रखने में नाकाम रहे। इसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के अनुसार टीम ने इस सीजन पहली गलती की है, इस वजह से कप्तान के ऊपर 12 लाख का फाइन लगा है।

गौरतलब है कि चेन्नई के खिलाफ मैच में रॉयल्स ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की, पहले खेलते हुए रॉयल्स ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए और चेन्नई को 6 विकेट पर 176 रनों के स्कोर पर रोक दिया।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+