RCB vs CSK, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। सीएसके टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है और फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के पास अभी चार मुकाबले बचे हैं, और वे बाकी टीमों का गणित बिगाड़ सकते हैं। अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आज शाम 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके को इस सीजन में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब उनके पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में टीम पलटवार की कोशिश करेगी। दूसरी ओर आरसीबी प्लेऑफ के बेहद करीब है। टीम ने अपना पिछला घरेलू मैच जीतकर आत्मविश्वास मजबूत किया है और यहां भी एक और सॉलिड परफॉर्मेंस देने उतरेगी।

m chinnaswamy stadium

RCB vs CSK Weather: मौसम का मिजाज
शनिवार शाम बेंगलुरु में बारिश की 45% संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि मैच के दौरान कुछ बारिश से बाधा आ सकती है। तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी (humidity) 80% के आसपास बनी रह सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों को मौसम की चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है।

CSK vs RCB Pitch: पिच रिपोर्ट
इस सीजन बेंगलुरु की पिच ने सबको चौंकाया है। पारंपरिक हाई-स्कोरिंग पिच की जगह, इस बार धीमी और मददगार पिच देखने को मिली है। गेंदबाज़ों को बाउंस और सीम मूवमेंट का अच्छा साथ मिला है, जबकि आउटफील्ड भी धीमा रहा है। शनिवार को भी ऐसी ही बैलेंस्ड पिच की उम्मीद की जा रही है, जहां गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों को मेहनत करनी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+