RCB vs CSK: RCB के लिए विलेन बन सकती है बारिश, नहीं रुकी तो CSK को फायदा, मिल जाएगा प्लेऑफ का टिकट

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डालने का काम किया है। बारिश के आसार पहले से ही जताई गई थी। मैच शुरू होने के साथ ही तीन ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोक दिया गया।

आरसीबी को 18 रनों से जीतना होगा मैच

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी। हालांकि, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने तीन ओवर में 31 रन बना लिए हैं। अगर आरसीबी को प्ले ऑफ में जगह बनानी है तो उसे चेन्नई सुपर किंग्स को 18 या उससे अधिक रनों से हराना होगा।

Royal Challengers Bengaluru 1

चेन्नई को होगा फायदा

उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश जल्द ही खत्म हो जाएगी और दोबारा फैंस को मैच देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा फायदा होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 15 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाएगी।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के फैंस ऐसा नहीं चाहेंगे। इसीलिए इस मुकाबले का दोबारा शुरू होने का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। बारिश के कारण मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया है। विराट कोहली 19 और फाफ डुप्लेसिस 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+