इस लड़की ने बदल दी RCB की किस्मत, किया कुछ ऐसा कि लगातार मिली 6 मैच में जीत, पर अब छोड़ा साथ
IPL 2024, Royal Challengers Bangalore: बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। आरसीबी के फैंस टीम के प्रदर्शन से बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक आरसीबी की टीम प्वॉइंट्स टेबल 10वें नंबर पर थी। ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम अब टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर सकेगी। आरसीबी की टीम ने शुरुआती सात मुकाबले में से 6 मैच में हार का सामना किया था। लेकिन फिर टीम की किस्मत बदल गई।
आरसीबी का दमदार प्रदर्शन
इसके बाद आरसीबी की टीम ने दमदार वापसी करते हुए अपने आखिरी के बचे हुए मुकाबलो में जबरदस्त प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 या उससे अधिक रनों से जीत की जरूरत थी और आरसीबी की टीम ने ऐसा कमाल कर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दिया।

यश दयाल बने जीत के हीरो
आरसीबी की तरफ से जीत के हीरो तेज गेंदबाज यश दयाल रहे। यश दयाल ने आखिरी ओवर में 17 रन बचाकर टीम को प्ले ऑफ में पहुंचा दिया। यश दयाल ने आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन खर्च किए और महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी लेने में कामयाबी हासिल की। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
यश दयाल की बहन बनी लकी चार्म
मैदान पर यश दयाल ने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शनकिया। लेकिन मैदान के बाहर उनकी बहन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लकी चार्म साबित हुई। यश दयाल के पिता के मुताबिक यश की बहन शुची कुछ समय पहले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम से जुड़ी थीं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यश दयाल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी न्यूट्रिशनिस्ट है और यश के कहने पर वह टूर्नामेंट के बीच में उनके साथ वहां आईं। उन्होंने बताया कि जब से शुची टीम का हिस्सा बनीं। उसके बाद से ही बेंगलुरु ने जीतना शुरू किया और टीम ने लगातार 6 मैच जीत लिए।
ऐसे में कहा जा सकता है कि यश दयाल की बहन शुची रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए लकी चार्म साबित हुई है। लेकिन प्ले ऑफ से ठीक पहले वह वापस लौट चुकी हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की प्लेऑफ में आरसीबी की टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications